लखनऊ: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की महिला शाखा जनवादी महिला समिति, लखनऊ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आने वाले दिनों में आंदोलन तथा संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, घरेलू कामगार का सम्मेलन करने आदि विषयों से जुड़े निर्णय लिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मज़दूर अधिकारों खासकर स्त्री-श्रमिकों के अधिकारों पर डाका जा रहा है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली घरेलू महिला कामगारों को किसी भी तरह के अधिकार हासिल नहीं हैं। उनकी आवाज को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जनवादी महिला समिति पुरजोर तैयारी कर रही है।