विविध
बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर आयोजित

वाराणसी/मिर्जापुर, 25 नवंबर 2026: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आरजीएससी), बरकच्छा स्थित पशु पोषण विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय द्वारा भारतीय डेयरी संघ (आईडीए), पूर्वी उत्तर प्रदेश चैप्टर के सहयोग से राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूध के पोषण महत्व, डेयरी पशुपालन तथा राष्ट्रीय विकास में डेयरी क्षेत्र के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीजकुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को दूध एवं दुग्ध उत्पादों के महत्व, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 45 विद्यार्थियोंएवंकर्मचारियोंनेस्वेच्छासेरक्तदानकिया। रक्तदाताओं ने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
केंद्रीयहिंदूविद्यालय (सीएचएस), आरजीएससी में विशेष दुग्ध एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दूध के पोषण महत्व पर संवादात्मक व्याख्यान, डेयरी पशुओं एवं उनकी नस्लों की जानकारी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दुग्ध उत्पादों की पहचान, कविता एवं एक्शन सॉन्ग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को दूध एवं पौष्टिक अल्पाहार भी वितरित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रोचक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से पोषण संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रो. वी. के. मिश्रा, निदेशक, कृषिविज्ञानसंस्थान, बीएचयू; प्रो. बी. एम. एन. कुमार, परिसरप्रभारी, आरजीएससी; तथाप्रो. अमितराजगुप्ता, अधिष्ठाता, पशुचिकित्साएवंपशुविज्ञानसंकाय, बीएचयू ने सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने दूध के पोषण महत्व, स्वस्थ खान-पान की आदतों, डेयरी विकास तथा जनस्वास्थ्य संवर्धन में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे उनमें पोषण एवं डेयरी विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. महिपालचौबे, विभागाध्यक्ष, पशुपोषणविभाग, पशुचिकित्साएवंपशुविज्ञानसंकाय, आरजीएससी, बीएचयू के नेतृत्व में किया गया। डॉ. अभिषेककुमारसिंहएवंडॉ. सौरभकरुणामय, कार्यक्रमअधिकारी, एनएसएसइकाई, एफवीएएस आयोजन सचिव रहे, जबकि डॉ. दयानिधिजेना, पशुचिकित्साक्लिनिकलकॉम्प्लेक्स (वीसीसी), तथाडॉ. अजीतसिंह, पशुधनफार्मकॉम्प्लेक्स (एलएफसी) सह-आयोजन सचिव रहे।
कार्यशाला प्रबंधन समिति का समन्वय डॉ. अर्चनामोहापात्रा, छात्रसलाहकार, एफवीएएस द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों में डॉ. अनुराधाकुमारी, डॉ. मुकेशभारती, डॉ. अंशुमानकुमार, डॉ. विपिनकुमारमौर्य, डॉ. महेशएम. एस. एवंडॉ. जयंतगोयल शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की योजना, समन्वय एवं सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।
डॉ. महेशएम. एस. द्वारानिबंधप्रतियोगितातथाडॉ. अजयचतुर्वेदीद्वारापोस्टरनिर्माणप्रतियोगिता का आयोजन पशु चिकित्सा विद्यार्थियों के बीच किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य दूध के पोषण महत्व एवं स्वास्थ्य और कल्याण में डेयरी उत्पादों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के आयोजन में भारतीयडेयरीसंघ, पूर्वीउत्तरप्रदेशचैप्टर तथा नरहीडेयरी (सोहांवनारायणफार्मरडेयरीप्रोड्यूसरकोऑपरेटिवलिमिटेड) का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन दूध को संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने, दुग्ध उत्पादकों एवं किसानों के योगदान का सम्मान करने, खाद्य पदार्थों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं सतत डेयरी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।
