udvelit-janta
पानी-निकासी की व्यवस्था करवाए जिला प्रशासनः सब्जी किसान शेमारू

वाराणसीः अति वर्षा से जहाँ धान किसानों के चेहरे हरियाए हुए हैं, वहीं सब्जी किसानों के चेहरे मुरझा रहे हैं। बताते चलें कि कुछ किसान खरीफ के सीजन में धान की फसल रोपने की बजाय सब्जी उगाने और बेचने का काम करना पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि सब्जी नकदी फसल है और उनका रोज का खर्च निकलता रहता है।
दुधारू मवेशी-बकरी-मुर्गी पालन साथ में सब्जी का धंधा यही ऐसे किसानों की आजीविका होती है। जिले के हरहुआ ब्लाक में एक गाँव पड़ता है गहरपुर, जिसका मौजा पुआरीकलां है, यहाँ पर शेमारू और नंदलाल नामक दो किसानों ने कई तरह की सब्जियाँ उगा रखी हैं, लेकिन जलभराव के कारण उनकी सब्जियाँ नष्ट हो रही हैं और घर के सामने पानी जमा हो जाने के कारण छोटे बच्चों के डूब जाने का खतरा भी मँड़रा रहा है।
सब्जी किसान शेमारू और सब्जी किसान नंदलाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके सब्जी के खेतों में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए।
