udvelit-janta
Dera Sachkhand Ballan ने किया Mandeep Dass और Jassi Tahlan का बायकाट

जालंधर: Dera Sachkhand Ballan ने आज एक अहम फैसला लेते हुए शहर के एक निवासी Jassi Tahlan और एक अन्य व्यक्ति Mandeep Dass का डेरे में अनुशासनहीनता फैलाने पर हमेशा के लिए बायकाट कर दिया।

बाकायदा सतगुरु निरंजन दास महाराज और अन्य भारी संख्या में संगत की मौजूदगी में यह ऐलान किया गया कि किसी को भी संगत को डराने की इज़ाज़त नहीं दी जाएगी।
कहा गया कि Jassi Tahlan ने शोभा यात्रा के नाम पर सभी संगतों के दिलों को बहुत ठेस पंहुचाई है। साथ ही JassiTahlanमंदीप दास और उनके साथियों ने डेरा की संगतों में डर का माहौल बनाया, अशांति और गुंडागर्दी की। यह भी कहा गया कि उन्होंने डेरे की इज्ज़त और सम्मान को नुकसान पहुंचाया और डेरे की नैतिकता को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसकी वजह से जस्सी तल्लन मंदीप दास और उनके सभी फॉलोअर्स का डेरा सचखंड बल्लान ने हमेशा के लिए बॉयकॉट किया है।
ऐलान में यह भी कहा गया कि महाराज जी के हुक्म के मुताबिक, पूरी संगत को भाईचारा मज़बूत रखना चाहिए। सतगुरु रविदास महाराज जी का मैसेज है कि सच का साथ दो। एकता, बराबरी, भाईचारे से रहो। सबका आदर करो, सबसे प्यार करो, गुरु का दरबार सबका है। जो इंसानियत के खिलाफ हैं या फिर मनमानी करते हैं उनके लिए डेरे में कोई जगह नहीं।
जो भी डेरे की इज्ज़त और सम्मान को बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसका, हमेशा के लिए बॉयकॉट किया जाएगा। बताया गया, जस्सी तल्लन और उनके साथियों ने 16 अक्टूबर 2026 को जो जुलूस निकाला था, वो झूठा था क्योंकि डेरा की तरफ से पहले ही मैसेज भेज दिया गया था कि हमारे पास कोई परमिशन नहीं है। शोभा यात्रा के नाम पर दिखावा किया गया। उन्होंने एक प्लान के तहत यह जुलूस निकाला है और डेरा ने इसका विरोध किया, लेकिन उन्होंने अपने डेरे और गुरु की प्यारी साध संगत का माहौल खराब करने के लिए जुलूस निकाला।
लोगों से भी अपील की गई कि हमेशा डेरे की इज्जत बनाए रखें, सबसे प्यार करें, सबका सम्मान करें, सबकी भलाई चाहें।
