बोकारो में 59 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, सक्रिय मामले 185

73
206

बोकारो – बोकारो जिला में कोविड 19 के आज 29 नए मामले की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में चंदनकियारी का 41 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 8/B से 27 वर्षीय महिला, पेटरवार तेनुघाट से 39 वर्षीय महिला, बोकारो से 26 वर्षीय पुरुष, भोलूबाँध से 31 वर्षीय पुरुष एवं 20 वर्षीय महिला, BTPS बेरमो से 38 वर्षीय पुरुष, तेनु ओ पी से 24 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 6 से 41 वर्षीय एवं 22 वर्षीय पुरुष, जरीडीह थाना से 44 पुरुष, पुराना बीडीओ ऑफिस राजा नगर धोरी बाजार से 42 वर्षीय पुरुष एवं 33 वर्षीय महिला, बोकारो थर्मल से 35 वर्षीय महिला, बेरमो से 6 वर्षीय लड़का, 10 वर्षीय लड़की, 37 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय पुरुष,13 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष एवं 7 वर्षीय लड़की शामिल है।
जिला कोविड केयर सेंटर से 8 तथा अन्य जिलों एवं जगहों से 51 कुल 59 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए जहाँ वे 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। बोकारो जिला में अब कुल सक्रिय मामले 185 बच गए हैं।
सैंपलिंग में आज रैपिड एंटीजन किट से 49 एवं true nat से 03 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here