Academics
प्रो. गीता राय को मिला डॉ. मनीषा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तक “भारत की बेटी – From Lab to Corner Office” में स्थान

वाराणसी: प्रो. गीता राय, आणविक एवं मानव आनुवंशिकी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को डॉ. मनीषा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तक “भारत की बेटी – From Lab to Corner Office” में स्थान दिया गया है।

नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी जी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह पुस्तक STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) के क्षेत्र में कार्यरत उन महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाती है, जिन्होंने पारंपरिक शैक्षणिक एवं पेशेवर मार्गों से आगे बढ़कर अपने वैज्ञानिक ज्ञान, विचारों और नवाचारों को उद्यमिता, नेतृत्व तथा सामाजिक प्रभाव में परिवर्तित किया है।
इस अवसर पर श्री भरत एच. खेड़ा, IAS, सचिव, MSME मंत्रालय; डॉ. अनिता गुप्ता; तथा सुश्री श्रद्धा शर्मा सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रो. गीता राय
सम्पर्क सूत्र: 9452073466
