हमारा मोर्चा प्रतिनिधि
बोकारोः तेलंगाना राज्य से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रांची पहुचे श्रमिकों में से बोकारो जिला के श्रमिकों को घर लाने के लिए जिला प्रशासन ने चार बस को सैनिटाइज कर रांची भेजा जिसे लाकर पेटरवार में बालिका मध्य विद्यालय में स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया।
*वेलकम टू होम थीम से जिला प्रशासन ने किया स्वागत*
रांची से बोकारो जिले के लिए 101 प्रवासी श्रमिक बोकारो के पेटरवार प्रखंड पहुंचे। सभी श्रमिकों का *वेलकम टू होम* के साथ जिला प्रशासन ने स्वागत किया है। उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री नीतीश कुमार सिंह की अगुवाई में सभी श्रमिकों का भव्य स्वागत किया गया।
*होम क्वारंटाइन में सामाजिक दूरी का करें पालन*
अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने बताया कि सभी श्रमिकों का मेडिकल जांच किया गया। मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह भी दी गई।
*श्रमिकों के एंड्राइड मोबाइल फोन में कराया गया आरोग्य सेतु एप्प इंस्टॉल*
जिन श्रमिकों के पास एंड्राइड मोबाइल था उनके एंड्राइड मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कराया गया। आरोग्य सेतु एप्प से स्वास्थ्य जानकारी हासिल करते रहेंगे।
*श्रमिको को दिया गया सूखा राशन ताकि परेशानी न हो*
श्रमिकों के रवानगी से पूर्व उन्हें खाद्य सामग्री का एक पैकेट भी प्रदान किया गया ताकि तत्कालीन उन्हें खाद्यान्न हेतु किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए।
*कितने श्रमिक प्रखंडवार कहाँ गए*
नावाडीह प्रखंड का 64, गोमिया का 15, पेटरवार का 3, कसमार का 2, चास का 5, चंद्रपुरा का चार, बेरमो का 4, जरीडीह का 1 तथा दो अन्य कुल 97 श्रमिक बोकारो जिला से थे जिन्हें सकुशल उनके घर जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया।
*गिरिडीह के डुमरी प्रखण्ड भेजे गए 4 मजदूर*
बोकारो जिला द्वारा भेजे गए वाहन में 4 मजदूर गिरिडीह जिला के डुमरी प्रखंड के थे जिन्हें जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा।
*सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग किये*
बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपना अपना जांच कराए। सभी के हाथों पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। थर्मल स्कैनर से श्रमिकों का तापमान की जांच की गई।
*बोकारो पहुंच भावुक हुए श्रमिक, सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद*
जब सभी श्रमिक बोकारो जिला में कदम रखे सभी भावुक हो उठे और एक स्वर में कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद जिन्होंने हमलोगों को घर परिवार तक पहुचाने का कार्य किया। श्रमिकों को उनके घर भेजते समय सभी को राशन दिया गया तथा उनकी मंगल स्वास्थ्य की कामना जिला प्रशासन द्वारा किया गया।