*मानगो स्थित मामाघर से दामोदर नदी गया था दो दोस्तों के साथ नहाने*
बोकारो: बालीडीह थाना अंतर्गत मानगो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दामोदर नदी के राजाबेड़ा रेलवे पुल के समीप तट पर नहाने के दौरान बीआईटी सिंदरी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र सह झामुमो नेता अमित सोरन का पुत्र संदीप कुमार सोरेन नहाने के दौरान बह गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 10ः30 बजे के आस-पास की है। संदीप अपने मामा घर के दो दोस्त के साथ दामोदर नदी नहाने गया था। तीनों नदी में नहाने के लिए उतरे ही थे, उसी बीच संदीप नदी के तेज धार में जाकर बह गया। उसके दोस्त गांव में आकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी सतीश चंद्र झा बालीडीह पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे । शाम तक संदीप को खोजने का प्रयास लोगों ने किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। शाम में चास बीडीओ संजय कुमार शांडिल्य भी पहुंचे । परिजन प्रशिक्षित गोतोखोरों को घाट पर बुलाने की मांग प्रशासन से कर रहें थे, ताकि संदीप को जल्द खोजा जा सके।
मनसा पूजा पर जैनामोड़ से मानगो गया था संदीप
मनसा पूजा पर संदीप जरीडीह प्रखंड के बलुआडीह से मानगो स्थित अपने मामा सखीराम मांझी के घर गया था। वह मामा घर में मनसा पूजा मनाने के बाद अपने दो दोस्तों के साथ दामोदर में नहाने की योजना बनाई और उनके साथ नदी पर नहाने निकल गये पर दोस्तों ने उसके बहाने की खबर लेकर पहुंचे।
ग्रामीणों के साथ साथ झामुमो नेताओं का लगा जमावड़ा
हादसे की खबर सुनकर आस-पास के ग्रामीण इलाकों के काफी लोगों की भीड़ दामोदर नदी के मानगो गांव के घाट पर राजाबेड़ा रेलवे पुल के पास लग गई। वहीं झामुमो नेता अमित सोरेन की स्थिति घटना के बाद काफी खराब हो गई थी। झामुमो के जिलाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी कार्यकर्ताओं के साथ नदी के किनारे पहंुचे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाया जाए, ताकि जल्द से जल्द संदीप को खोज कर निकाला जा सकें। इस दौरान मानगो मुखिया मंतोष सोरेन, जिप सदस्य अनिता टुडू, मोहन मुर्मू, पंकज मरांडी, रामदयाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
—————————— ——
*बालीडीह के गोलमार्केट में 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या*
बोकारो:
बालीडीह थाना क्षेत्र गोलमार्केट में रहने वाले पूर्व रेलवेकर्मी रामेंद्र पांडेय का 27 वर्षीय पुत्र सोमू पांडेय उर्फ सोमनाथ पांडेय का शव उसके कमरे में गमच्छे के सहारे झुलता हुआ गुरुवार की सुबह मिला। परिजनों ने बालीडीह पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दियां। मृतक की पत्नी अनिता देवी अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ बीते एक वर्ष से मायके में रह रही है। घटना की सूचना परिजनों ने उसे भी दे दी है। मृतक के भाई सनी कुमार ने बताया कि रात्रि में भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। सुबह में जब मां उसे चाय देने के लिए दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन उसने किसी प्रकार का जवाब नही मिला तो खिड़की से झांकने पर उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया। इधर मृतक के घरवालों ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी हो गया थां। शराब के साथ कई तरह के मादक पदार्थो का सेवन करने लगा था। वह कोई काम भी नहीं करता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि नशे के कारण ही उसकी पत्नी के साथ हर वक्त विवाद होते रहती थी। जिस कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
—————————— ——–
*बैल में खेत चराने से रोकने पर मारपीट*
बोकारो:
पिंड्राजोरा थाना इलाके के सिलफोर गांव मे खेत में बैल चराने से रोके जाने को लेकर गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज चास के मुस्कान अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों ने मारपीट का मामला थाना में दर्ज कराया है। सिलफोर के रहने वाले शुभम तिवारी ने कहा है कि उसके खेत में एक बैल चर रहा था। जिसे वह रोकन गया। इस बीच जगरनाथ तिवारी, अमरनाथ तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी और सुदामा तिवारी ने मिलकर मारपीट की। जबकि प्रतिमा कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि सुभाष तिवारी, शुभम तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, श्रीनाथ तिवारी और पुरुषोत्तम तिवारी ने उनके पति के साथ मारपीट की। जिस कारण वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
—————————— —
*पुलिस पर हमला करने वाला जेल गया*
बोकारो:
चास थाना पुलिस बल पर गांधाजोड़ गांव में हमला करने वाला मुख्य आरोपी सूरज कुमार को पुलिस ने चास जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि बीते 22 दिसंबर 2019 को गांधाजोड़ गांव के तालाब में एक शव मिला था। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी। उसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। सूरज कुमार ही पुलिस अधिकारियों को एक किनारे ले जाकर मारपीट कर रहा था। उसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। रात में उसे गांधाजोड़ गांव से ही पकड़ा गया।
—————————— –
*जिले में विभिन्न मामलों को लेकर प्राथमिकी दर्ज*
बोकारो:
सेक्टर-3 सी के रहने वाले मनीष कुमार के शव मिलने वाले मामले में उसे भाई रवि ने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज कराते हुए अज्ञात व्यक्ति पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनका भाई दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार में गया था। उसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा। दूसरे दिन उसके शव वनभोज स्थल में होने की जानकारी मिली। वहां पर जाकर जो देखने को मिला उससे लग रहा है कि उनके भाई की हत्या साजिश के तहत की गई है। ताकि घरवालों को कुछ भी पता नहीं चल सकें। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। वहीं बीएस सिटी थाना में पांच लोगों पर लाॅकडाउन का उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया।
शहर के को-ऑपरेटिव काॅलोनी में दूसरे राज्य से आए दो और सेक्टर-3 बी में तीन लोगों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश राज्य के सीमा पर ही दिया गया था, लेकिन रेंडम माॅनिटरिंग के दौरान पाया गया कि सभी अपने-अपने घरों में नहीं थे। जिस कारण चास अंचल के अंचल उप निरीक्षक भुनेश्वर कुमार ने पांचों पर लाॅक डाउन के नियमों के उल्लघंन की प्राथमिकी शहर के बीएस सिटी थाने में दर्ज कराई है। उन्होनें कहा है कि को-ऑपरेटिव काॅलोनी में रंजीत कुमार और राकेश कुमार जबकि सेक्टर-3 बी में सन्नाउल्लाह, मो. उमर अली और रमीन मुजफ्फर अपने-अपने घरों में जांच के दौरान नहीं मिले। जो पूरी तरह से लाॅकडाउन उल्लघंन के साथ कोविड प्रसार का मामला बनता है। साथ ही सेक्टर 12 थाना में 50 हजार रुपए गबन का मामला दर्ज कराया गया। सेक्टर-12 थाना इलाके के बारी को-ऑपरेटिव काॅलोनी निवासी ओम प्रकाश सिंह ने 50 हजार रुपए गबन की प्राथमिक सेक्टर-5 सी निवासी मनीष कुमार पर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोस्त होने के नाते 50 हजार रुपया मनीष ने कर्ज लिया था। अब जब भी रुपया वापस करने की बात कहीं जाती है, तो तो वह टालमटोल करने लगता है। अब तो वह धमकी भी देने लगा था। बोकारो महिला थाना में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। सेक्टर-2 बी की रहने वाली महिला चारु प्रिया ने अपने देवर नीरज कुमार और उसके दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बोकारो महिला थाना में महिला के आवेदन में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]() |
ReplyForward
|