खेल हमें अनुशासन क्षमता तथा विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की शक्ति देता है: जायसवाल

0
37

वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज के 114वें संस्थापन समारोह के अन्तर्गत आज दो-दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन उदय प्रताप कॉलेज में संचालित साई के पूर्व मुख्य एथलेटिक्स कोच श्री दिनेश जायसवाल ने किया।
मुख्य अतिथि श्री दिनेश जायसवाल के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री दिनेश जायसवाल ने कहा कि खेल हमें अनुशासन क्षमता तथा विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की शक्ति देता है। इसलिए खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि इस राजर्षि की तपोभूमि से अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं।
इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्राध्यापकों का आभार उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
आज संपन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत डिग्री कॉलेज के बालक वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विनीत कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लांग जंप में आगम सिंह ने, शाट पुट एवं डिसकस थ्रो में वीर प्रताप सिंह ने तथा जेवलिन में दयानिधि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डिग्री कॉलेज बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ एवं लांग जंप में आकांक्षा मिश्रा ने, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में कोमल यादव ने, 1500 मीटर दौड़ में यशी सिंह ने, शाट पुट एवं डिसकस थ्रो में सृष्टि सिंह ने तथा जेवलिन थ्रो में महिमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कालेज की खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 100मीटर (मिनी), 200मीटर (मिनी) और 400 मीटर (मिनी) दौड़ में आस्था गुप्ता ने, 1500 मीटर (मिनी) दौड़ में सलोनी त्रिपाठी ने, 400 मीटर (जूनियर) दौड़ में पायल पटेल ने तथा 200 मीटर (जूनियर) दौड़ में आराध्या प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मीटर एवं 400मीटर सीनियर दौड़ में आराध्या प्रजापति ने तथा 1500 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में प्रियांजलि चौबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में मोहित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन खेल प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here