बेहोशी विभाग के डॉक्टरों ने दर्द-प्रबंधन में हासिल की महारत

0
93
डॉ. अनिल पासवान

पेन मैनेजमेंट (दर्द प्रबन्धन) पर कार्यशाला सम्पन्न
वाराणसी, 02.10.2023। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान, डिपार्टमेंट ऑफ एनेस्थिसिया, पेन डिवीजन एवं सिटी ब्रांच के सहयोग से आज सर सुन्दरलाल चिकित्सालय स्थित एनिस्थिसिया विभाग के निकट पोस्ट आपरेटिव युनिट में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आये वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया। संजय गांधी चिकित्सा विज्ञान संस्थान लखनऊ से आये डॉ. संदीप एवं डॉ. शिरिश ने कंधे के जटिल दर्द का अल्ट्रासाउण्ड के माध्यम से इंजेक्शन विधि द्वारा उपचार के बारे में बताया। डॉ0 शिशिर ने कमर के जटिल दर्द के बारे में इंजेक्शन विधि से इलाज पर प्रकाश डाला।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना से आये डॉ0 अजित एवं रजनीश ने घुटने का दर्द, कैंसर का दर्द में इंजेक्शन के आधुनिक तकनीक से ईलाज के बारे में विस्तार से बताया। ।प्प्डै रायपुर से आये वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम पाल सिंह ने पीठ एवं पेट के दर्द का निवारण के बारे में इंजेक्शन के आधुनिक विधि के बारे में बताया। देश के विभिन्न संस्थानों से आये कनिष्ठ चिकित्सकों ने बहुत ही सरल तरीके से चिकित्सा विज्ञान के आधुनिक तकनीक के बारे में ज्ञान अर्जित किया। जिनमें देश से आये चिकित्सकों का साथ डॉ. अमृता, डॉ. रीना, डॉ. सरिता, डॉ. सुमिता ने सहयोग किया। विशेषज्ञों ने बताया कि अब शरीर के किसी हिस्से में होने वाले असहनीय दर्द से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिक तकनीक से इसका उपचार संभव है। कार्यशाला का आयोजन पेन डिविजन के प्रो. डॉ. शशि प्रकाश, इंचार्ज डॉ. अनिल पासवान एवं एनिस्थिसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.बी. सिंह एवं डॉ. निमिशा ने किया। जिसमें कार्यशाला में आये चिकित्सकों का स्वागत डॉ. आर0बी0 सिंह एवं धन्यवाद डॉ0 शशि प्रकाश ने किया, जिसमें सिटी ब्रांच के डॉ0 अनिल ओहरी, डॉ0 मनमोहन श्याम का सहयोग सराहनीय रहा। डिपार्टमेंट के सारे स्टाफ का सहयोग काफी महत्वपूर्ण रहा। खासकर शशिकांत पांडे, अनिल, सुभाष एवं योगेन्द्र जी का एवं नर्सिंग इंचार्ज एवं रिकवरी रूप के स्टाफ का।
सम्पर्क सूत्र- डॉ. अनिल पासवान
मोबाइल नं0-9794855871

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here