जब तक लिखित सहमति पत्र नहीं मिलता है, हड़ताल जारी रहेगा – संघ

4
414
बोकारो : संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष, सैयद नन्हे परवेज़ ने बताया कि आज दिनांक 06/09/2020 को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बोकारो जिला इकाई के आवश्यक बैठक ज़ूम ऐप में जिला अध्यक्ष सैयद नन्हे परवेज़ की अध्यक्षता में हुई। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 42 वें दिन सभी कर्मी डटे हैं। आगे की रणनीति और हड़ताल की समीक्षा पर चर्चा की गई। ग्रामीण विकास मंत्री और विभागीय पदाधिकारियों के बीच संघ कि वार्ता 3 सितंबर को हुई परन्तु कोई स्पष्ट और लिखित समझौता नहीं होने के कारण हड़ताल जारी रखने के निर्णय को सभी कर्मी ने एक स्वर में समर्थन किया, और जब तक लिखित और स्पष्ट सहमति पत्र नहीं मिलता है, हड़ताल जारी रखने का निर्णय बोकारो के मनरेगा कर्मी ने लिया।
राज्य कमिटी के सदस्य दीपक महतो ने कहा कि वार्ता में विभागीय अधिकारी द्वारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष को नहीं जाने देना एक सोची समझी साजिश थी, जिसका विरोध किया जाना अत्यंत आवश्यक है। आगे कोई भी वार्ता बिना प्रदेश अध्यक्ष के नहीं होनी चाहिए। सभी कर्मी को मुस्तैदी से डटे रहना है।
 जिला अध्यक्ष सैयद नन्हें परवेज़ ने कहा कि हड़ताल चरम सीमा में है, सभी साथी एकजुट रहें। प्रदेश कमिटी के निर्णय को अक्षरशः पालन करें। हम 13 वर्षों से छले जा रहे  हैं । लिखित समझौता के बिना वापस आना संभव नहीं है।  क्योंकि विभागीय पदाधिकारियों की मंशा मनरेगा कर्मी के प्रति ठीक नहीं है। जिला उपाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव ड्यूटी में मृत मनरेगा कनीय अभियंता बिट्टू कुमार के आश्रित को अभी तक मुआवजा ना मिलना निराशा उत्पन्न कर रहा है, जल्द ही उनकी पत्नी द्वारा धरना कार्यक्रम किया जाएगा।
इस बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने कहा कि  एनजीओ जेएसएलपीईएस द्वारा मृत, पलायन , बूढ़े लोगों का फर्जी डिमांड कराया जा रहा है। जिसका विरोध सभी स्तर से होना शुरू हो चुका है। सरकार वैकल्पिक व्यवस्था में ज्यादा ध्यान दे रही है, जबकि हमारी मांगे जायज़ हैं जिसे पूरा करने का सरकार ने चुनाव पूर्ण वादा किया था।
 इस बैठक में राकेश कुमार, सुनिलचंद्र दास, लालचंद महतो, अनुरंजन कुमार, लक्ष्मीकांत महतो, मोहन महतो, मंजूर अंसारी, विनय गुरु, साजिद अंसारी, संजय कुमार, ईश्वर साव, रामेश्वर महतो, मदन महतो, कौशिक कुमार दे, कौशल कुमार पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।
*रांची जिला मनरेगा संघ की बैठक आज दिनांक 06/09/2020 दिन रविवार को आयोजित की गई। जिसकी आदेश था जिला अध्यक्ष संजय प्रमाणिक द्वारा किया गया। बैठक में संघ की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित किए गए—-*
*1.) कल सभी प्रखंड अपने प्रखंडों में बैठक आयोजित करेंगे जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।*
*2.) जो कर्मी हड़ताल को तोड़कर योगदान दिए हैं उनको एक बार समझाने का प्रयास किया जाए यदि वे नहीं मानते हैं तो उनका सभी मनरेगाकर्मी सामाजिक बहिष्कार करेंगे और भविष्य में उनको किसी तरह का सहयोग संघ द्वारा नहीं किया जाएगा।*
*3.) संघ को मजबूती प्रदान करने एवं कल्याण कोष में जमा करने हेतु राशि के संबंध में भी चर्चा करें।*
*4.) किसी भी प्रखंड में को भी मनरेगा कर्मी हड़ताल के दौरान आना जाना नहीं करेंगे। यदि किसी के द्वारा ऐसा किया जाना आवश्यक होगा तो इसकी सूचना सर्वप्रथम संघ को देंगे यदि कोई प्रखंड आते जाते पाए जाते हैं तो वह दोषी माने जाएंगे।*
*5.) स्थानीय विधायकों से मिलने हेतु भी चर्चा हुई, जिसमें कल सोमवार को बंधु तिर्की एवं प्रदीप यादव से समय लेकर प्रदेश कमिटी के स्थानीय सदस्य, जिला कमिटी सदस्य एवं सक्रिय सदस्य वार्ता हेतु जाएंगे।*
*6.) प्रदेश कमिटी द्वारा 03/09/2020 की वार्ता विफल होने के पश्चात हड़ताल को बनाये रखने के निर्णय का सभी प्रखंडों ने समर्थन किया। तथा लिखित सहमति पत्र मिलने पर ही हड़ताल तोड़ने की बात कही गयी।*
*7.) अंत में तमाड़ प्रखंड के स्व0 धनंजय पुरान की मृत्य पर शोक सभा करते हुए सभा की समाप्ति की गई।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here