18 अक्तूबर 2020, लुधियाना। शनिवार शाम कारखाना मज़दूर यूनियन व टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग जमालपुर कोलोनी, लुधियाना में हुई। दोनों संगठनों की ओर से संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष राजविंदर ने बताया कि मीटिंग में पूंजीवादी शासकों के मज़दूर अधिकारों पर हमलों के विरूद्ध संघर्ष तेज़ करने संबंधी ज़रूरी फै़सले लिए गए हैं। आने वाली 18 अक्तूबर को ‘श्रम क़ानूनों में संशोधन – मोदी हुक़ूमत का मज़दूर वर्ग पर भयानक हमला’ विषय पर सेमिनार कराया जाएगा। यह सेमिनार डॉ. अंबेडकर धर्मशाला, जमालपुर अवाना में दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। संगठनों ने अगले महीने 8 नवंबर को मज़दूरों के माँग-मसलों संबंधी ‘मज़दूर पंचायत’ करने का फैसला भी लिया है। ‘मज़दूर पंचायत’ के लिए बीस दिन सघन प्रचार व लामबंदी अभियान चलाया जाएगा। इस संबंधी पर्चा-पोस्टर जारी किया जाएगा।
मीटिंग में यूनियनों द्वारा लॉकडाउन के दौरान गठित ‘जागरूकता एवं सहायता कमेटी, लुधियाना’ द्वारा किए गए राहत कार्यों की दो महीने तक चली मुहिम का लेखा-जोखा किया गया। राहत कार्यों के लिए देश-विदेश से सह्रदय लोगों के सहयोग से संगठनों ने भुखमरी का सामना कर रहे हज़ारों गरीब लोगों को 6,50,647 रूपए के राशन व भोजन की सहायत पहुँचाई।
जारी कर्ता,
राजविंदर सिंह,
अध्यक्ष, टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन, पंजाब।
फ़ोन नंबर – 9888655663