प्रो. के. के. पाण्डेय ट्रेडिशनल, काम्पलीमेंटरी एण्ड इंटिग्रेटिव मोडसिन संस्थान प्राग यूरोप के प्रेसिडियम सदस्य के रूप में सम्मानित

0
327

प्रो. के. के. पाण्डेय, विभागाध्यक्ष, संज्ञाहरण विभाग, आयुर्वेद संकाय , चिकित्सा विज्ञान संस्थान को ट्रेडिशनल, काम्पलीमेंटरी एण्ड इंटिग्रेटिव मोडसिन संस्थान प्राग- यूरोप द्वारा प्रेसिडियम सदस्य से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि प्रो. पाण्डेय आई.टी.सी. आई. एम. के अन्तर्राष्ट्रीय तृतीय विश्व स्वास्थ  सेमिनार में अपना आतिथि व्याख्यान 15-17 सितंबर को प्राग -यूरोप में देने गये थे। प्रो पाण्डेय को यह सम्मान/अन्तराष्ट्रीय सदस्यों- मार्गीटा वलास्टिकोवा (मेंबर पार्लियामेंट चेक रिपब्लिक ) , डॉ  अमरजीत सिंह  भामरा (यू.के.), डॉ  जयवन्त भगत जी (साउथ अफ्रीका), डॉ  भास्वति भट्टाचार्य,(यू. एस.) , डॉ  राल्फ  डिस्मान्ड (जर्मनी) , डॉ  स्टीफेन हेन (यू. के. ,जर्मनी), डॉ  पीटर कैथ (जर्मनी), डॉ  नोरा लावेस्टिंग (जर्मनी), डॉ  जेसपर आडी मेडसन(डेन्मार्क), डॉ  अन्द्रिया मालकोवा (चेक रिपब्लिक) , डॉ  फेडरिको पल्ला (चेक रिपब्लिक) , डॉ  रेनियर पिचा (आस्ट्रिया) , डॉ वाल्दिस पिराग्स (लातविर) , डॉ बूनो रेन्जी (इटली), डॉ एन्टोनो रोजी (इटली ) , डॉ मिलोसोलवा रूतोवा (चेक रिपब्लिक) , डॉ इज्वेला वस्मूथ (डब्ल्यू. एच. ओ. फ्रांस जेनेवा), डॉ  जूलियस एस्पिकोक (चेक रिपब्लिक), प्रो.   मदन ठेगलूवाल (कैम्ब्रिज यू. के.) डॉ हेण वनोवा (चेक रिपब्लिक), डॉ किरण व्यास (फ्रांस), , डॉ नवीन गुप्ता (इंग्लैण्ड), डॉ एडोल्फ इनमैन (चेक रिपब्लिक), डॉ ईवा करिजुवा (प्राग), प्रो.  कैथरीना सी रेंजर (आस्ट्रिया), प्रो.  टॉमस प्रिफर (प्राग) के साथ दिया गया।

सभी पेसिडियम सदस्यों ने वर्तमान में वैशविक स्वास्थ्य उन्नयन के संदर्भ में टी.सी. आई. एम.  की भूमिका की रूप रेखा तैयार कर यूरोपीय पार्ल्यामेंट में संस्तुति के लिए भेजा। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भारतीय राजदूत हेमन्त एच कोटलवर से सदस्यों ने विस्तार से विषय चर्चा की।  यूरोपीय औऱ अफ्रिकन देशों के साथ द्विपक्षीय समझौता वार्ता पर टी.सी. आई. एम.  की भूमिका पर  चर्चा की।
प्रो. के. के. पाण्डेय कॉ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिजिन्स मेडिसिन कोलंबो विश्वविद्यालय, श्रीलंका द्वारा ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान वक्ता के साथ ही पी. जी. टीचिंग बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन सदस्य के रूप में भी सम्मानित किया गया है।
प्रो. के. के. पाण्डेय,
विभागाध्यक्ष, संज्ञाहरण,
आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here