औपचारिक झारखंड निर्माण अभियान की शुरुआत

6
173

बोकारो – आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की ओर से बुधवार को औपचारिक रूप से झारखंड निर्माण अभियान की शुरूआत की गई। प्रदेश स्टैंडिंग कमिटी सदस्य दीप नारायण सिंह ने पोस्टर जारी कर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव नियुक्त जिला संयोजक दीपक गुप्ता ने की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि पूरे देश के साथ आम आदमी पार्टी ने झारखंड में भी मिस्ड कॉल संख्या 7070237070 के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बोकारो जिले में 1 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्हाने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सहित अन्य जन समस्याओं  के सुधार  का काम कर रही है, वही काम झारखंड में भी पार्टी द्वारा जन आन्दोलन के माध्यम से किया जायेगा।

जिला संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गये दिशा निर्देशों के अनुसार जिले के सभी पंचायत से लेकर वार्ड तक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम प्रारंभ किया जायेगा। जन समस्याओं के हल के लिए प्रयास लगातार जारी रहेगा।इस अवसर पर पार्टी के वरीय नेता कुमार राकेश, विधान चंद्र राय, मो मेहबूब आलम, शंभुनाथ चौधरी, शेख शादाबुद्दीन, रितेश कुमार, अब्दुल कादीर, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, आजाद कुमार, शैलेन्द्र झा, मो मोईनुल हक, संजय तिवारी, पुरूषोत्तम सिंह, संदीप सिंघानिया, धर्मेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

नये सदस्यों ने ली सदस्यता।बुधवार को सिटी सेन्टर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूजीत कुमार शर्मा एवं अनिल महतो ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का टोपी और पट्टा पहन कर सदस्यता ली। नये सदस्यों को प्रदेश स्टैंडिंग कमिटी सदस्य दीप नारायण सिंह और जिला संयोजक दीपक गुप्ता ने सदस्यता दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here