जन अधिकार मंच ने मनाया मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

56
250
बोकारो: महान राजनीतिज्ञ, झारखंड के पहले ओलिंपियन मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118वीं जयंती पर जन अधिकार मंच के तत्वाधान में सेक्टर 12 स्थित जयपाल नगर में  उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलजेन्स एक्का एवं संचालन रेंगो बिरूवा ने किया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लाॅयर्स के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अधिवक्ता रंजीत गिरि ने कहा कि कि उनका जन्म 1903 ई. में रांची के टीकरा गांव में हुआ था। जयपाल सिंह मुंडा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे। 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी टीम के स्वर्णिम युग था। उनके नेतृत्व में देश को हॉकी में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।
वे संविधान सभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये थे। जय पाल सिंह ने ही सर्व प्रथम झारखंड नाम से राज्य बनाने की परिकल्पना की थी। कहा कि वे बहुमखी  प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। इस दौरान जयपाल सिंह मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर योगो पुर्ती, चंद्रकांत पुर्ति, संजय कुमार, पवन कुमार, दीपक गोडसोरा, साहिल गोडसोरा, शंकर केराई आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here