- डॉ. परमानन्द
आपका शरीर मोटा/थुलथुला है? यदि हाँ, तो दुनिया में आप अकेले नहीं हैं जो मोटे पेट से परेशान हैं। नजर घुमाकर देखें तो आपको तमाम लोग मिल जाएंगे, जिनके पेट उनकी कमीज के बटन तोड़ने पर उतारू हो रहे हैं। एक्स्ट्रा चर्बी से वजन बढ़ता और वजन का सीधा सा मतलब होता है बीमारियां। अगर आप ये लेख पढ़ रहे हैं तो जाहिर सी बात है आप पेट पर जमा चर्बी (fat on stomach) को ठिकाने लगाने का रास्ता तलाश रहे हैं।
हम आपको ऐसी चीजों (few things) के बारे में बता रहे हैं जो फैट गलाने में मदद (helps in melting fat) करती हैं और उनकी कीमत भी आपको एक डोज (one dose) की मैक्सिमम 5 से 5.5 रुपए तक पड़ेगी। आप इनमें से अपने हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं। इन्हें आप बदल बदल कर भी यूज कर सकते हैं।
ब्लैक कॉफी :
एक कप गर्म पानी में एक रुपए वाला पाउच डालें और उसे अच्छे से मिलाकर सिप. (sip) करते हुए पिएं।
इसे दो मील्स. (2 meals) के बीच में पीने की कोशिश किया करें।
नींबू पानी :
हल्के गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलाएं. (mix lemon water) और उसे सिप करके पिएं। इसे पीने का सबसे सही टाइम सुबह का है. (early morning), खाली पेट पीने से और फायदा होता है। अगर सुबह के वक्त नहीं पीते तो खाने से आधा घंटे पहले पी सकते हैं।
कलौंजी या मंगरैल :
कलौंजी यानी ओनियन सीड (onion seed) को पीस लें और एक चौथाई चम्मच खूब गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
पानी आधा लीटर रहेगा तो और अच्छा होगा। इसे पीने का सबसे सही टाइम रात को सोने से ठीक पहले का है।
एक्सरसाइज : जिससे तेजी से कम होगा मोटापा
सिंगल लेग स्ट्रेच :
सबसे पहले आप पीठ के बल (behind back) लेट जाएं। अब दोनों पैर को ऊपर की ओर उठाएं। फिर बाएं पैर घुटने से मोड़कर (bend your knees) हाथों से जकड़ लें। 5 सैंकेड बाद इसी प्रकिया (process) को दूसरे पैर के साथभी दोहराएं। इस प्रकिया को आपको 8 से 10 बारकरना चाहिए।
बोट स्टाइल एक्सरसाइज :
बोट एक्सरसाइज (boat exercise) में आप अपने शरीर को नाव के आकार में स्ट्रेच करे। इसके लिए सबसे पहले आप जमीन पर बैठ जाएं और अपने दोनों पैरों को सीधे रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए सांस को अन्दर खीचें और झुकते हुए दोनों पंजों को हाथों से छुएं। कोशिश करें के आप कंधों से घुटने को छू पाएं। आप रोजाना इस एक्सरसाइज को करें। इससे आपके पेट की चर्बी कम होगी।
पुशअप :
वजन कम करने के लिए पुशअप भी एक बेहतर उपाय है। रोजाना पुशअप करें। ध्यान रखें के पुशअप की संख्या को धीरे-धीरे ही बढ़ाना है। अचानक से पुशअप की संख्या न बढ़ाये, इससे शरीर दर्द (body pain) भी हो सकता है। पुशअप को आप कई तरीकों से कर सकते हैं। जो तरीका आपको आसान लगे उसी को अपनाएं।
एब्डॉमिनल क्रंचेस :
सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें। अब अपने हाथों को मोड़कर सिर के नीचे की ओर कर लें। फिर कंधों को जमीन से थोड़ा सा ऊपर की तरफ उठाएं। वजन कम करने के लिए रोजाना इस एक्सरसाइज को करना चाहिए।
*इलेक्ट्रो होम्योपैथीक हर्बल* प्रत्येक खाना खाने से पहले एस 1+ए 3 की 10 बूंद ओर प्रेत्यक खाना खाने के बाद 10 बून्द एस 10 की ले । रात में सोते समय गर्म पानी के साथ एस लॉस की 40 गोली एक ग्लास गर्म पानी के साथ ले यह अचूक दवा है।
आयुर्वेदिक चाय जो तेजी से मोटापा कम करती है :
सामग्री-
1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच सौंफ, 2 बारीक स्लाइस अदरक, 1 चम्मच काली मिर्च के दाने, 5-7 लौंग, 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा एवं 1 लीटर पानी।
विधि –
सबसे पहले पानी को सभी सामग्रियों के साथ उबाल लें । जब पानी अच्छी तरह से उबलकर आधा रह जाय तब इसे 5 से 10 मिनट तक ढँक कर रख दें। उसके बाद इसे छानेंगे तो 4 से 6 कप चाय बनेगी।
उपयोग-
इसे आवश्यकतानुसार 4 से 6 लोग भी पी सकते हैं। अकेले आप दिन में 3 बार, दो दिन तक भी पी सकते हैं।

* डॉ. परमानन्द
संपर्क : 7779995888