डॉ. महिपाल चौबे ने प्रदान की बकरियों में पोषण संबंधी जानकारी

0
173

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित पोषित परियोजना के अंतरगर्त आज (19/10/2023) खरहारा ग्राम मे एक किसान सगोष्ठी का आयोजन बरकाछा, मिर्ज़ापुर, स्थित पशु मादा रोग एवं प्रसूति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।  किसान सगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बकरी पालकों को बकरी पालन संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उन्नत बकरी पालन हेतु जागरूकता प्रदान करना था। इस सगोष्ठी में महिलाये समेत लगभग 100 से भी अधिक किसान उपस्थित रहे । इस किसान सगोष्ठी मे विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार रवि, परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. प्रिय रंजन कुमार, सह- अन्वेषक डॉ. महिपाल चौबे,तथा विशेषज्ञ के रूप मे डॉ. धनजय कुमार तथा डॉ. सौरभ करुणामय उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अन्वेसक डॉ. प्रिय रंजन कुमार ने परियोजना के उद्देश्यों  के बारे मे बताया तथा यह भी बताया की आपके क्षेत्र मे लगभग तीन साल के कड़ी मेहनत के बाद एक काले तथा भूरे रंग कीबकरियों की नयी नस्ल की पहचान की गयी है जिसे विंध्य क्षेत्र के लगभग सभी बकरी पालक सदियों से पालते आ रहे है। इसका वजन लगभग 28-30 किलो का होता है। इसका कान पत्ती के आकार का होता है तथा नीचे के और झुका रहता है। इसका सींग चपटा तथा ज़्यादातर बकरियों मे टेढ़ा, बाहर की तरफ निकला हुआ, तथा घुमावदार होता है। उन्होने यह भी बताया कि इसका पंजीकरण जल्द ही किया जाएगा।

यह जानकार किसान बहुत खुश हुये। पूछे जाने पर किसानों ने बताया की इस नस्ल का नाम सोनपरी रखना चाहिए। इसके अलावा डॉ. प्रिय रंजन कुमार ने किसानों को यह भी बताया की बकरी पालन कर उद्यमी कैसे बने। डॉ. संजय कुमार रवि ने प्रजनन प्रबंधन तथा बकरी पालन व्यवसाय पर विस्तार  से बताया। डॉ. महिपाल चौबे बकरियों मे पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की। डॉ. धनजय कुमार ने बरकरियों के दूध की उपयोगिता एवं इसके व्यापार के बारे में समझाया। डॉ. सौरभ करुणामय ने यह बतलाया कि बकरी से मांस उत्पादन ज्यादा से ज्यादा कैसे करे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित किसानों को खनिज लवण का पैकेट वितरित किया गया। इसके अलावा पशु चिकित्सक विशेषज्ञों ने कुछ कुछ किसानों के घर जाकर उनके बीमार पशुओं का इलाज भी किया। इस किसान सगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए  परियोजना के कर्मचारी मनोज कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here