धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती मनी

0
809

जमशेदपुर: आज दिनांक 15/11/2020 को धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद सम्मारक समिति के बैनर तले जमशेदपुर के सामाजिक राजनीतिक संगठनों के सहयोग से बिरसा चौक, साकची गोलचक्कर, जमशेदपुर में मंगल कालिंदी ने बिरसा मुंडा के स्मृति में किया पत्थलगड़ी।
इस दौरान काफी गर्मजोशी से नारा लगाया गया – “बिरसा मुंडा को हूल जोहार”, “अबुआ दिसुम रे अबुआ राज”, “बिरसा तेरे सपनों को मंजिल तक हम पहुचायेंगे”, “सम्पूर्ण झारखंड लेके रहेंगे” आदि आदि।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2020 के दिन शहीद सम्मारक समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से साकची गोलचक्कर का नामकरण धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम से “बिरसा चौक” रखा गया था। उसी दिन घोषणा की गयी थी कि हमलोग इस चौक में भव्य बिरसा मुंडा का मूर्ति लगाएंगे। आज 15 नवंबर बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर उनकी स्मृति में पत्थलगड़ी किया गया। साथ ही आह्वान किया गया कि 9 जून उलगुलान दिवस से पहले बिरसा मुंडा का आदम कद मूर्ति लगाएंगे।

आगे बताया कि बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, वर्षों से चले आ रहे शोषण के खिलाफ समता मुक्त समाज निर्माण के लिए झारखंडियों का उलगुलान का स्वर है।

साथ ही समिति ने झारखंड सरकार से मांग की कि जमशेदपुर समेत झारखंड के तमाम चौक चौराहों का नामकरण वीर शहीदों के नाम पर करे, ताकि हमारे वीर लड़ाकुओं को सम्मान मिले।

बोकारो

बोकारो से मिली खबर के अनुसार जिले में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती मनाई गई। जयंती से पूर्व ही नया मोड़ स्थित बिरसा चैक का सुंदरीकरण जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। जिसका अनावरण आज डीसी राकेश सिंह ने किया। डीसी ने धरती आबा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही समस्त जिलावासियों एवं झारखंड वासियों को राज्य के 20वें स्थापना दिवस की शुभकामाएं दी। डीसी ने कहा भगवान बिरसा मुंडा और राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बोकारो वासियों को छोटा सा तोहफा दिया गया। जिसमें आपने देखा होगा कि स्लोगन है ग्रीन बोकारो क्लीन बोकारो। ये आने वाले समय में हमलोगों का लक्ष्य रहेगा। उन्होंने बताया कि पूरे सुंदरीकरण का कार्य एसडीओ चास की देखरेख में हुआ।

समिति ने की प्रतिमा की आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा

इससे पूर्व दिउरी गंगाधर पूर्ति, सहयोगी सुनील टूडु व संजू सामंता ने आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना कर झारखंड वासियों की सुख समद्धि की कामना की। इस दौरान छोटी-छोटी बच्चियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
समिति ने किया डीसी को सम्मानित

बिरसा मुंडा समिति ने जिले के डीसी को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक का सुदरीकरण कार्य के लिए आभार पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल का सुदरीकरण किया गया। इससे आदिवासी समाज के लोगों में काफी खुशी और उत्साह है।

सीसीटीवी से रखी जाएगी प्रतिमा स्थल पर नजर

एसपी चंदन कुमार झा बिरसा मुंडा प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन करते हुए कहा कि 14 नंवबर की रात हुई घटना में प्रतिमा स्थल में असामजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था। जिसको देखते हुए स्थल की सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। उन्होंने समिति के लोगों को भरोसा दिलाया कि आगे इस तरह की घटना नहीं होगी।

प्रतिमा स्थल के अलग-बलग जल्द होगा सुंदरीकरण

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो वासियों के साथ झारखंड वासियों को बिरसा मुंडा सह स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही प्रतिमा स्थल के अलग-बलग सुंदरीकरण किया जाएगा।

ये थे उपस्थित

झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, महेश मुंडा, अधिवक्ता रंजीत गिरी, बीडी प्रसाद, सुनीता टुडु, संजू समानता, संजय गागराई, फूलचंद एक्का, रेंगो बिरुवा, झारी लाल पात्रा, राजकुमार सोरेन, सुरेंद्र कुमार, राजा हेम्ब्रम, राजकुमार गोराई, अजित मुर्मू, प्रदीप सोरेन, विनोद सिंह मुंडारी सहित बिरसा मुंडा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here