बोकारो : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चास नगर निगम क्षेत्र में शहरी बेघरों के लिए महिला आश्रय गृह संचालित है। उक्त आश्रय गृह के प्रचार-प्रसार एवं लोगो को अधिक से अधिक जानकारी कराने के लिए अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा के निदेशानुसार पर सहयोगिनी संस्था द्वारा आज दिनांक 04 मार्च, 2021 को चास नगर निगम क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को शेल्टर होम की जानकारी दी गई। सहयोगिनी संस्था द्वारा महिला आश्रय गृह का संचालन चास आईटीआई मोड़ में किया जा रहा है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को शेल्टर होम की जानकारी दी गई। सहयोगिनी संस्था द्वारा महिला आश्रय गृह का संचालन चास आईटीआई मोड़ में किया जा रहा है।
शेल्टर होम में शहरी बेघर महिलाओं के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था है-
जागरूकता अभियान के दौरान सहयोगिनी के निदेशक श्री गौतम सागर ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चास नगर निगम क्षेत्र में संस्था द्वारा महिला आश्रय गृह का संचालन आईटीआई मोड़ चास में किया जा रहा है। इस शेल्टर होम में शहरी बेघर महिलाओं के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था है। कोई भी बेघर, पीड़िता, आवास विहीन महिला के लिए यह आश्रय गृह 24 घंटे खुला रहता हैं। कार्यक्रम के दौरान शर्मिला मांजी, श्यामली कुमारी, नीतू देवी, प्रथम गोराई, हबीब नाज़ आदि उपस्थित थे।