लोकबंधु पार्टी व उत्तर प्रदेश निर्माण व असंगठित मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट 14 को

0
273

वाराणसीः आगामी 14 अगस्त को आजादी की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में बिजऊ स्थित कब्रगाह मैदान में सुबह 10 बजे लोकबंधु पार्टी और उत्तर प्रदेश निर्माण व असंगठित मज़दूर यूनियन के तत्वावधान में जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
यहाँ जारी प्रेस नोट के अनुसार पहली टीम के कप्तान रंजीत राजभर हैं जो लोकबंधु पार्टी की ओर से खेलेंगे जबकि उत्तर प्रदेश निर्माण व असंगठित मज़दूर यूनियन की टीम की कप्तानी सौरभ राजभर करेंगे। मज़दूर यूनियन के मीडिया प्रभारी साथी प्रदीप कुमार ने जानकारी दी है कि मज़दूर यूनियन की ओर से खेलने वाली टीम में अक्षय राजभर, विकास विश्वकर्म, कुन्नी विश्वकर्मा, मनीष राजभर, साहिल राजभर, आशीष राजभर, निखिल राजभर, रामसुंदर राजभर और अर्जन राजभर हिस्सा लेंगे।
वहीं लोकबंधु पार्टी की ओर से गणेश विश्वकर्मा, करन राजभर, विकास यादव, प्रिंस विश्वकर्मा, शैलेश यादव, अभिषेक राजभर, सूरज विश्वकर्मा, विजय मिश्रा, मुकेश राजभर, नानू राजभर और अजय बिंद खेलेंगे।
बता दें कि इस मौके पर अंपायर का काम दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी श्रवण राजभर करेंगे। खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले को अंपायर द्वारा 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके विशिष्ट अतिथि के रूप में दिगंत शुक्ला भी मौजूद रहेंगे और हमारा मोर्चा के संपादक श्री अद्वय शुक्ल जी अपनी अति-व्यस्त दिनचर्चा से समय निकालकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि लोकबंधु पार्टी और उत्तर प्रदेश निर्माण व असंगठित मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त के दिन पुआरीकलां स्थित गहरपुर में वंदना मेडिकल स्टोर के समीप सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। लोकबंधु पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश और सेवापुरी से विधायक का चुनाव लड़ चुके गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि सेमिनार का विषय आजादी के 75 वर्ष और मज़दूर वर्ग की दशा रखा गया है।
उन्होंने कहा कि जनता से सीखने और उसे सिखाने के क्रम में मंगलवार 9 अगस्त को कार्यक्रम का प्रचार करने के क्रम में परचा वितरण शुरू किया गया। लोकबंधु पार्टी के युवा नेता गुरुप्रसाद सिंह ने भी खेत मज़दूरों, निर्माण मज़दूरों व भट्ठा पर कार्यरत मज़दूरों के बीच प्रचार कार्य में हिस्सा लिया। हमारी टोली ने तकरीबन 4-5 किमी की दूरी प्रचार करते हुए तय की।
शंखा पर मुन्ना मिस्त्री से मुलाकात फलप्रद रही, ऐसा कह सकते हैं। निर्माण मजदूर प्रदीप का बेटा सौरभ बातों को पकड़ रहा था और उसने मज़दूरों की जिंदगी और पूँजीपतियों की ऐय्याशी पर बोलने की कोशिश की।
15 अगस्त को लोकबंधु पार्टी के युवा नेता गुरु प्रसाद सिंह और मज़दूर यूनियन के कॉमरेड प्रदीप राजभर तिरंगा फहराएंगे। मंच का संचालन निकलेश सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष लोकबंधु पार्टी द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here