बोकारो : अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा झारखंड, रांची के आदेश के आलोक में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने अपर समाहर्ता बोकारो, अनुमंडल पदाधिकारी चास/ बेरमो तेनुघाट, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास/ बेरमो तेनुघाट, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को मुहर्रम पर्व के साथ हिंदू और जनजातीय समुदाय का प्रमुख पर करमा दिनांक 29 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था संधारण के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि दोनों पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।
उपायुक्त श्री राजेश सिंह द्वारा मुहर्रम एवं करमा पर्व के संदर्भ में जारी किया गया दिशा निर्देश –
★ लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाये।
★ मुस्लिम बहुल क्षेत्र में लगने वाले बाजार/हाट में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने हेतु आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें।
★ मुस्लिम सम्प्रदाय के संघ, संगठनों एवं अंजुमन के प्रमुखों के साथ थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक तथा लॉक डाउन का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए।
★ मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए।
★ असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो।
★ अवैध शराब एवं प्रतिबंधित मांस पर पूर्ण रुप से बंद कराई जाए।
★ अपवाह एवं सोशल मीडिया पर नजर रखने की आवश्यकता है, ताकि आपत्तिजनक पोस्ट होने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई किया जा सके।
★ करमा पर्व को भी ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित किया जाए।
★ भड़काऊ गीतो एवं संवादों पर पूर्णत: पाबंदी लगाई जाए।
उपरोक्त सभी दिशा निर्देशों को अक्षरशः से अनुपालन करना सुनिश्चित करें साथ ही भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे।