प्रशिक्षण लेकर डिटर्जेंट पावडर बनाने में महिलाएं हुईं दक्ष, अब स्‍वरोजगार से बनेंगी आत्‍मनिर्भर

62
454
मिर्जामुराद : आशा ट्रस्ट व लोक समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श ग्राम नागेपुर में महिलाओं को कपड़े धोने के पाउडर बनाने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला स्वयं सहायता समूह की  30 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर पाउडर बनाने का प्रशिक्षण लिया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आये जन विकास समिति के परियोजना समन्वयक अभिषेक मिश्रा ने लोगों  को  साबुन तथा पाउडर बनाने की जानकारी देते हुए इसको बनाते समय बरती जाने वाली सावधानी की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण का सारा सामान स्थानीय बाजार में आसानी से मिल जाता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह बनाकर बड़े स्तर पर कार्य करने का भी सुझाव दिया।
  शिविर का शुभारंभ करते हुए लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि आशा ट्रस्ट के सहयोग से  ग्रामीण महिलाएं को साबुन और कपड़े धोने का पाउडर बनाना सिखाया जा रहा है। कोरोना महामारी में गरीब परिवार की  माली हालत बहुत दयनीय हो गयी है। उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस तरह के छोटे कार्य अपने घर पर ही रहकर शुरू कर सकती हैं। उनके द्वारा तैयार सामान को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से  घर घर और स्थानीय बाजार में बेचा जायेगा। आगे  महिलाओ को अचार, मुरब्बा, पापड़, वस्त्रों की सिलाई तथा दाल व मसाले भी बनाए जाने की योजना है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से अभिषेक,सुनील गौड़,अनीता,सोनी,आशा,सरोज,मैनब,प्रेमा, राजकुमारी, चन्द्रकला,विद्या, बेबी,सीमा,मधुबाला,कलावती, रामबचन,शान्ति, रीना,नीलम,संगीता शिवकुमार आदि लोग शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here